Breaking News

चैलचौक में 25 साल की विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

किराये के मकान में रहता था बिहार का परिवार

सतीश ठाकुर

मंडी।  चैलचौक में बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने देर रात अपने क्वार्टर में चुन्नी का फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा खातून पत्नी मुश्ताकुल अली, निवासी गांव नारायणपुर, जिला भागलपुर, बिहार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मनीषा खातून अपने पति के साथ चैलचौक में रह रही थी। उसका पति चैलचौक में एक दुकान पर दर्जी का काम करता है और उनका क्वार्टर दुकान से कुछ ही दूरी पर स्थित है। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ समय पहले मनीषा ने अपने बेटे के लिए पति से खाने के लिए टॉफियां मंगवाई थीं।

पति जब दुकान से टॉफियां लेकर क्वार्टर पहुंचा और कमरे के अंदर गया तो उसने अपनी पत्नी को फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

449 0
Published On : 21 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs