Breaking News

मंडी-कुल्लू हाईवे पर टनल नंबर-12 के पास भीषण हादसा

चार की मौत, छह घायल

ठाकुर दास भारती।
नगवाईं। मंडी-कुल्लू हाईवे पर टनल नंबर-12 के पास दो ट्रकों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। हादसा दो ट्रकों—PB11DQ1249 (Eicher) और HP33C1730 (Tata Truck)—के बीच हुआ।

जानकारी के अनुसार, ट्रक नंबर PB11DQ1249 कुल्लू की ओर जा रहा था, जबकि HP33C1730 कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। टनल नंबर-12 के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान शकील (20) पुत्र करीम, निवासी पिपली घाट, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश; विशाल (21) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी गाजीपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश; मेघनाथ शर्मा (30) पुत्र दुखी शर्मा, निवासी केलवा, सोड़, पश्चिम चंपारण, बिहार; तथा रवि कुमार (22) पुत्र धाऊजी राम, निवासी कांदीपुर, जिला फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।


कुल्लू अस्पताल में चार घायल:-
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दीपक (26) पुत्र केसरी, निवासी सहतवा, जिला संभल; ऐजात (18) पुत्र शम्साद, निवासी चहला, जिला बिजनौर; दीपक (20) पुत्र चरण सिंह, निवासी नोंना, मुजफ्फरनगर; तथा सहजाद (20) पुत्र इसरार, निवासी मोहनपुर, जिला बिजनौर का उपचार चल रहा है।
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दो घायल:- मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भागीरथ पुत्र पूर्णचंद, निवासी पाधरू, तहसील बल्ह, जिला मंडी तथा मुकेश कुमार (40) पुत्र शुभकरण, निवासी केहड़, तहसील बल्ह, जिला मंडी उपचाराधीन हैं।

पुलिस थाना औट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 126(ए) तथा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आगामी अन्वेषण जारी है।

4460 0
Published On : 20 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs