बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर दिग्व्रत और साइट इंजीनियर संजीव सहित प्रभावित ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि हाईकोर्ट का अंतिम फैसला आने तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बंद रखा जाएगा।
इसके बाद विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने पांच दिनों से अनशन पर बैठे कर्मवीर पठानिया को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। विधायक ने आश्वासन दिया कि झीड़ी फ्लाईओवर से जुड़े इस मामले को दिल्ली तक ले जाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित लोगों के साथ पूरी तरह खड़े रहने का आश्वासन दिया और उनकी मांगों का समर्थन किया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs