सतीश ठाकुर/मंडी।
मंडी शहर के पास पुलघराट में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसा पेश आया। एक कार अनियंत्रित होकर सुकेती खड्ड में गिर गई। हादसे में कार सवार 37 वर्षीय मनीष उर्फ मनु की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मनीष उर्फ मनु मंडी के सकोडी पुल स्थित कैनरा बैंक की शाखा में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। बुधवार दोपहर वह अपनी कार से मंडी से नेरचौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलघराट के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे करीब 150 फीट गहरी सुकेती खड्ड में गिर गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई ।स्थानीय लोगों की मदद से खड्ड में गिरी कार तक पहुंचकर मनीष को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मनीष उर्फ मनु सनयार्ड क्षेत्र के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और 9 वर्षीय बेटा है। उनकी पत्नी भी बैंक में कार्यरत बताई जा रही हैं।
सनयार्ड वार्ड के पार्षद वीरेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि मनीष काफी मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs