गुलाब महंत/थलौट।
औट-जलोड़ी पास हाईवे पर बंजार क्षेत्र के समीप सड़क का डंगा गिरने से यातायात प्रभावित हो गया है। डंगा गिरने के कारण मार्ग पर बड़े और भारी वाहनों की आवाजाही फिलहाल रुकीहुई है, जबकि हल्के और छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है।
सड़क का डंगा गिरने के बाद हाईवे विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मार्ग को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। विभाग की ओर से लोगों से सहयोग की अपील की गई है, ताकि सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जा सके।
एनएच के एसडीओ टहल सिंह ने बताया कि सड़क को करीब दो दिनों में पूरी तरह से ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने आम जनता से विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सहयोग मिलने से मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने में मदद मिलेगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs