कुलदीप शर्मा/ पधर। उपमंडल की ग्राम पंचायत कुन्नू के साहल गांव निवासी सतीश कुमार उर्फ काकू 45 पुत्र स्वर्गीय गोबिंद राम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सतीश कुमार बुधवार रात 8,40 बजे अपने दोस्त के साथ टिप्पर में कुन्नु से घर लौट रहा था। घर से थोड़ी दूरी पर वह हादसे का शिकार हो गया। उसने अपने दोस्त टिप्पर चालक भुपेंद्रपाल उर्फ भंडू पुत्र को गदयाड़ा गरलोग मार्ग के पास बने पुल पर टिप्पर को रोकने को कहा। सतीश ने इस दौरान खिड़की को खोलने का प्रयास किया। दोस्त चालक ने उसे खिड़की को नहीं खोलने को कहते हुए कहा कि साहल स्टेशन 100 मीटर दूरी पर है। वह उसे घर के पास उतार देगा। चालक का ध्यान डायवर्ट होने से सड़क के साथ लगाए बेरिगेटस से टिप्पर जा टकराया। इस दौरान टिप्पर का फ्रंट शीशा टूट गया। सतीश कुमार फ्रंट शीशे से होते हुए नीचे सड़क पर गिर गया। टिप्पर चालक भुपेंद्रपाल ने गाड़ी रोकी और अन्य लोगों की मदद से घायल सतीश कुमार को टिप्पर के अगले हिस्से के नीचे टायर के पास से बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए पधर अस्पताल ले गए। टिप्पर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए पधर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सतीश कुमार को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। देर रात 1,30 बजे उसे नेरचौक मेडीकल कालेज को रेफर किया गया। अस्पताल से शिफट करती बार उसने मंडी अस्पताल परिसर में ही दम तोड़ दिया। उसके बाजू, पांव और सिर पर चोटें लगी थी। पधर पुलिस ने मृतक के बेटे भावेश के बयान पर मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफतार, लापरवाही और गाड़ी के पुल के पैरापिट से टकराने के कारण हुआ बताया है। सतीश कुमार का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को साैंप दिया गया है। पुलिस अधिक्षक मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। सतीश कुमार अपने पीछे दो बेटों, पत्नी और माता सहित पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, विधायक पुर्ण चंद ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी, उप प्रधान पवन कुमार, कांग्रेस नेता जोगिंदर गुलेरिया, वामन देव ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है। पधर प्रशासन की ओर से पटवारी कुन्नू रूप सिंह ने प्रभावित परिवार को 20 हजार की फॉरी राहत जारी की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs