Breaking News

ब्राजील में जूडो का दम दिखाएगी द्रंग की यशवी,

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कुलदीप शर्मा/पधर। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह की छात्रा यशवी ने जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कक्षा 11वीं की छात्रा यशवी का चयन इंटरनेशनल स्कूल फेडरेशन वर्ल्ड गेम्स जूडो के लिए हुआ है। अब वह ब्राजील में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।

यशवी ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उसका चयन ब्राजील में होने वाली वर्ल्ड गेम्स के लिए किया गया है।

यशवी के चयन की जानकारी उसके कोच जोगिंदर सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि यशवी ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उसके लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र और विद्यालय के लिए भी गौरव की बात है।

वहीं, ठाकुर क्लासिक स्पोर्ट्स के संचालक पूर्ण ठाकुर ने यशवी के कोच जोगिंदर सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने यशवी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

यशवी के ब्राजील चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

105 0
Published On : 03 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs