Breaking News

पधर में दर्दनाक हादसा: किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला महिला वकील का शव

पधर में 24 वर्षीय महिला वकील की मौत, पुलिस जांच में जुटी

कुलदीप शर्मा/पधर (मंडी)। 

पधर बाजार में अपनी मां के साथ किराये के क्वार्टर में रहने वाली एक अधिवक्ता युवती ने बुधवार शाम कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवती कमरे में अकेली थी, जबकि उसका छोटा भाई दूसरे कमरे में मौजूद था।

जानकारी के अनुसार, युवती की मां बंदना ठाकुर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेटी को बताकर किसी काम से बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय गई थीं। शाम करीब 5रू30 बजे जब वह वापस क्वार्टर पहुंचीं तो उन्होंने बेटी को कमरे में पंखे से फंदे पर लटका हुआ पाया। परिजनों ने फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा और उपचार के लिए पधर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की पहचान दिवांशु ठाकुर पुत्री कपूर चंद, निवासी बीर धीयूं तुंगल, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। उसने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई की थी और अधिवक्ता के तौर पर कार्यरत थी। उसकी माता बंदना ठाकुर दरंग कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं। मृतका की माता का मायका कुन्नू के साहल गांव में है।

पुलिस को दिए बयान में मृतका की माता ने बताया कि दिवांशु कुछ समय से अवसाद संबंधी दवाइयां ले रही थी और स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। बुधवार को लंच के बाद वह अपनी बेटी के साथ क्वार्टर में आराम कर रही थीं। इसके बाद करीब तीन बजे वह बेटी को बताकर काम से बाहर चली गईं। शाम को लौटने पर उन्होंने बेटी को फंदे से लटका हुआ पाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पधर पुलिस ने मृतका की माता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है। गुरुवार को मंडी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में हनुमान घाट मंडी में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।

थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने बताया कि मृतका की माता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

226 0
Published On : 20 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs