Breaking News

नाचन की बेटी भावना ठाकुर का भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन, हिमाचल की चार बेटियों को मिली जगह

नाचन में खुशी की लहर

सतीश ठाकुर

मंडी : एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों का चयन होने से प्रदेश के साथ-साथ नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। नाचन की होनहार बेटी भावना ठाकुर ने भारतीय टीम में जगह बनाकर क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया है।

भावना ठाकुर ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से नाचन क्षेत्र के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। भावना की इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल की बेटियां खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

भारतीय महिला कबड्डी टीम में हिमाचल प्रदेश से भावना ठाकुर के अलावा पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और रितु नेगी का भी चयन हुआ है। चारों खिलाड़ियों के चयन को प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

भावना ठाकुर के भारतीय टीम में चयन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी हैं। लोगों का कहना है कि भावना की उपलब्धि नाचन की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और क्षेत्र की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।

एशियन गेम्स-2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम से देश को पदक की उम्मीदें हैं। नाचन वासियों ने उम्मीद जताई है कि भावना ठाकुर और हिमाचल की अन्य बेटियां शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

नाचन की इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र को गर्व है।

Published On : 23 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs