Breaking News

गोताखोर ने सीट बेल्ट से बंधा देखा था चालक,

आज गाड़ी मिली पर चालक नहीं

मंडी। बीते 27 अगस्त को पंडोह के समीप  6 मील एरिया में दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्यास नदी में गिरी मालवाहक जीप को  नदी से निकाल लिया गया है, लेकिन हैरतअंगेज रूप से चालक का शव जीप में नहीं मिल पाया है।

बीते कल प्रशासन ने माहूंनाग डाइविंग एसोसिएशन सुंदरनगर के गोताखोरों को हादसे के बाद से लापता चल रहे रमेश कुमार की तलाश के लिए ब्यास नदी में उतारा था।

ब्यास में गोता लगाने वाले गोताखोर 35 वर्षीय श्याम लाल ने दुर्घटनास्थल से करीब 400 मीटर के फासले पर गहराई वाली जगह पर जीप को ढूंढ निकाला था। उन्होंने चालक रमेश कुमार के शव को सीट बेल्ट में बंधे हुए वाहन में देखे जाने का दावा भी किया था।

बीते कल शाम ढलने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन को रोकते हुए जीप को मजबूत रस्से से बांध दिया गया था, लेकिन बुधवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त वाहन वहां नहीं पाया गया, बल्कि तलाश करने पर यह थोड़ा और आगे जाकर मिला है।

मंगलवार रात नदी में पानी के  तेज बहाव में बहकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन यहां से कुछ आगे सरक गया। आज दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इसमें चालक रमेश कुमार का शव बरामद नहीं हो सका है।

आशंका जाहिर की जा रही है कि बीती मंगलवार रात डैम से पानी छोड़े जाने से वाहन में फंसा शव वहां से छिटक कर नदी में समा गया है।

माहूंनाग डाइविंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव राम ने बताया कि बीते कल गोताखोर श्याम लाल ने वाहन में फंसा शव देखा था, आज यह गाड़ी में नहीं मिल पाया है। पानी के तेज बहाव में गाड़ी अपनी लोकेशन से थोड़े आगे और अपनी पूर्ववत स्थिति से भिन्न अवस्था में मिली है।

402 0
Published On : 03 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs