सतीश ठाकुर/मंडी।
जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने आज यहां बताया कि जिला में चीनी के स्टॉक तथा फल एवं सब्जियों की दुकानों पर मूल्य सूची (रेट लिस्ट) प्रदर्शित करने के सम्बन्ध में विभाग द्वारा निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज मंडी शहर में विभागीय अधिकारियों भूपिंदर सिंह तथा परस राम, इंस्पेक्टर ग्रेड-। द्वारा संयुक्त रूप से फल एवं सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों पर निर्धारित रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं पाई गई। विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों के मौके पर ही चालान किए। इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन के चलते कुल 405 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित रेट लिस्ट दुकान पर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर फल एवं सब्जियां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि इससे पहले विकास खंड सुंदरनगर एवं बल्ह में भी इसी तरह निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जा चुकी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs