Breaking News

पनारसा में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

कोटाधार पंचायत में आयोजित शिविर में 19 पंचायतों के करीब 150 प्रतिनिधि ले रहे प्रशिक्षण, बीडीओ भवनेश चड्ढा ने किया शुभारंभ

नगवाईं। बालीचौकी विकास खंड के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को ग्राम पंचायत कोटाधार में विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड की घाटी की 19 पंचायतों के करीब 150 नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

शिविर के शुभारंभ अवसर पर खंड विकास अधिकारी बालीचौकी भवनेश चड्ढा ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों, पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के संचालन तथा ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी हासिल करने के लिए प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बताया।

चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था, पंचायत के कार्य एवं दायित्व, विकास योजनाओं के संचालन, ग्रामीण विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण का उद्देश्य नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए पंचायतों के विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना है।

प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को होगा, जबकि रविवार को अवकाश रहेगा। शिविर में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को पंचायत कार्यों की बेहतर समझ विकसित करने की दिशा में उपयोगी कदम बताया।

185 0
Published On : 22 August 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs