कुल्लू, 8 सितंबर: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के विद्युत उपमंडल भुंतर के अंतर्गत 11 केवी फीडरों में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते 9 और 10 सितंबर को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली बोर्ड के अनुसार 9 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 11 केवी एयरपोर्ट फीडर के तहत शाढ़ाबाई, परगाणू, खोखण, धाराबेहड़, शिकारी, बगावाई सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान पेड़ों की कटाई, सामान्य रखरखाव तथा जीओ/एओ स्विच की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
वहीं, 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी भुंतर फीडर के तहत तेगूबेहड़, सेरीबेहड़, एचपीएमसी, अपर मोहल, जामोट, मनिकरण चौक, गदौरी, शमशी, पंडितबेहड़, विशठबेहड़, वेटनरी हॉस्पिटल और छोयल सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एचटी लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने का कार्य किया जाएगा।
बिजली बोर्ड ने बताया कि यदि निर्धारित तिथियों पर मौसम खराब रहता है, बारिश होती है या किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है, तो संबंधित कार्य अगले दिन किया जाएगा।
विद्युत बोर्ड ने सभी उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि के दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs