के.के. ठाकुर/औट।
मंडी-कुल्लू हाईवे पर बुधवार शाम हनोगी पुल के पास एक वाहन के खराब होने से यातायात प्रभावित रहा। वाहन रुक-रुककर चलते रहे, लेकिन हाईवे पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि हनोगी पुल के पास एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिसके कारण हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। हालांकि, खराब वाहन को कुछ ही समय में हटा दिया गया, लेकिन तब तक हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम लग चुका था। देखते ही देखते जाम करीब तीन से चार किलोमीटर तक फैल गया। इसके चलते कई वाहन चालक काफी देर तक अपने गंतव्य की ओर आगे नहीं बढ़ सके।
भुंतर निवासी पवन कुमार और लता देवी ने बताया कि जाम के चलते उन्हें करीब एक घंटे तक ट्रैफिक में फंसे रहना पड़ा। उन्होंने बताया कि वाहनों की अधिक संख्या के कारण हाईवे पर आवाजाही काफी धीमी हो गई थी।
जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने में जुट गए। पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकालने का प्रयास किया, जिससे यातायात रुक-रुककर आगे बढ़ता रहा। देर शाम तक पुलिस कर्मचारी मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने और जाम को सामान्य करने में जुटे रहे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs