साहिल काचरू/ भुंतर।
भुंतर में 12 सितंबर को महामाई का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक विक्की शर्मा और सपना गुप्ता महामाई के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। देर रात तक चलने वाले धार्मिक आयोजन के दौरान मां के जयकारों से भुंतर का वातावरण भक्तिमय होगा।
कमेटी सदस्यों के अनुसार महामाई की पवित्र ज्योति ज्वालामुखी, कांगड़ा से विधि-विधान के साथ 12 सितंबर को भुंतर लाई जाएगी। ज्योति का भुंतर एयरपोर्ट के नए गेट पर श्रद्धालुओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मेन बाजार से होते हुए भुंतर मेला ग्राउंड पहुंचेगी। यहां पवित्र ज्योति के साथ महामाई का भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।
13 सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर में भंडारा
जागरण के अगले दिन रविवार, 13 सितंबर को राधा-कृष्ण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कमेटी ने क्षेत्र की जनता से शोभायात्रा और जागरण में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन जनसहयोग और मां के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पहुंचकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
आयोजन को सफल बनाने के लिए चेयरमैन खुशहाल नेगी, प्रधान रविंद्र राणा, महासचिव विजय नागर, मुख्य संरक्षक भगत राम शर्मा, संरक्षक प्रवीण शर्मा सहित जयभारत, अनिल धीमान, गुरमीत सिंह सोनू, सुनील कुमार, निखिल कुमार, लवप्रीत (वी-ब्रोन कैफे), बलबीर, सतपाल, सोहित शर्मा, घनश्याम, नेत्र सिंह, संजय गुप्ता, शुशांत कुमार (शिशु), अशोक बौद्ध, नवीन छाबड़ा और रविंदर परमार आदि जुटे हुए हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs