Breaking News

20 भादो पर जिया में उमड़ा आस्था का सैलाब

पार्वती-ब्यास संगम में श्रद्धालुओं ने देवताओं संग किया पवित्र स्नान, सुख-समृद्धि की कामना

साहिल काचरू/भुंतर, 5 सितंबर। 20 भादो के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पार्वती-ब्यास संगम जिया में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाही स्नान के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवताओं के साथ संगम में पवित्र स्नान किया और सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान पर्व के चलते पूरा संगम स्थल भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।


श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ संगम में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही जिया संगम क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार 20 भादो के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।


धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है संगम स्थल

स्थानीय लोगों बबिता, मेघ सिंह, जगदीश और वीर सिंह आदि ने कहा कि ऐतिहासिक पार्वती-ब्यास संगम जिया धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।


संगम स्थल पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग

स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से संगम स्थल को और विकसित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था होना जरूरी है। लोगों का कहना है कि यदि संगम स्थल को बेहतर सुविधाओं से विकसित किया जाए तो धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

54 0
Published On : 05 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs