ब्रजेश महंत/झिड़ी।
निर्माणाधीन झिड़ी फ्लाईओवर का विरोध कर रहे प्रभावित ग्रामीणों से मिलने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर झिड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और उनके उचित निपटारे का आश्वासन दिया।
प्रभावित ग्रामीणों ने एक स्वर में झिड़ी में फ्लाईओवर का निर्माण न किए जाने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने फ्लाईओवर के चलते होने वाली संभावित परेशानियों और अपनी अन्य समस्याओं से नेता प्रतिपक्ष को अवगत करवाया।
इस मौके पर जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रभावित लोगों द्वारा बताए गए वैकल्पिक प्रस्तावों को लेकर वह उच्च अधिकारियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। बोले कि तकनीकी कारणों के चलते वहां फ्लाईओवर का टेंडर पहले ही हो चुका है और निर्माण कार्य भी शुरू किया जा चुका है। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन का प्रयास होना चाहिए कि स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को देखते हुए सबसे बेहतर संभावित रास्ता और समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा सुझाए गए विकल्पों और समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि मामले का व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके।
इस अवसर पर द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, जिला परिषद सदस्य विद्या देवी ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs