साहिल काचरू/भुंतर।
नगर पंचायत भुंतर ने शहर में सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर छह स्थित मेला मैदान के पास शनि मंदिर के समीप सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ने कार्रवाई की।
नगर पंचायत की टीम ने मौके का निरीक्षण कर सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद नायब तहसीलदार और पुलिस प्रशासन की देखरेख में अवैध कब्जे को हटाया गया। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि भुंतर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने को लेकर प्रशासन पहले भी कार्रवाई कर चुका है। जून माह में शनि मंदिर के समीप सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाए गए निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया था। उस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया था कि सरकारी भूमि पर स्थायी निर्माण अथवा किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर पंचायत की ओर से शहर के अन्य हिस्सों में भी सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण की जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। शनि मंदिर के पास हुई कार्रवाई के बाद अब लोगों की नजर नगर पंचायत की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs