Breaking News

बलद्वाड़ा : हटली क्षेत्र में तेंदुए की दहशत, आम के पेड़ पर बैठकर खाया सुअर का बच्चा

सुबह साढ़े पांच बजे भटेड शिव मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, वाटर गार्ड ने बनाया वीडियो

बलद्वाड़ा। जिला के हटली क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासी अश्वनी शर्मा व शिव मंदिर के महंत मधुरवन के अनुसार, घटना कुछ दिन पहले की है। सुबह करीब साढ़े पांच बजे भटेड शिव मंदिर के समीप एक तेंदुए ने सुअर के बच्चे को अपना शिकार बना लिया।

बताया जा रहा है कि शिकार करने के बाद तेंदुआ सुअर के बच्चे को पास ही स्थित आम के पेड़ पर ले गया। तेंदुआ काफी देर तक पेड़ पर बैठकर सुअर के बच्चे को खाता रहा। इसी दौरान सुबह पानी छोड़ने के लिए जा रहे वाटर गार्ड अनु ठाकुर की नजर तेंदुए पर पड़ी। उसने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ आबादी वाले क्षेत्र के आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे सुबह और शाम के समय लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। साथ ही तेंदुए को आबादी वाले क्षेत्र से दूर करने के लिए उचित कदम उठाने की भी मांग की गई है।

269 0
Published On : 05 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs