Breaking News

पधर में रिलीज हुआ ‘दस शालुये दिला री गला’ पहाड़ी एलबम

बरोट, घोघरधार और राजगुंधा की वादियों में फिल्माए गए हैं एलबम के दृश्य

कुलदीप शर्मा/पधर।

होटल सिटी हार्ट पधर में शनिवार शाम पहाड़ी एलबम ‘दस शालुये दिला री गला’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कुन्नू के पंचायत समिति सदस्य रूप लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कलाकार नागेंद्र भारद्वाज और उनकी पत्नी एवं डलाह वार्ड की पंचायत समिति सदस्य लता भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।

रूप लाल ठाकुर ने रिबन काटकर और केक काटकर एलबम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एलबम में हिमाचली लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। प्रदेश की संस्कृति और लोक परंपराओं को संजोए रखने में लोक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय कलाकार नागेंद्र भारद्वाज का यह प्रयास भी सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि एलबम में पर्यटन नगरी बरोट, घोघरधार, डायनापार्क और राजगुंधा की खूबसूरत वादियों के दृश्य फिल्माए गए हैं। नागेंद्र भारद्वाज पधर में सरस्वती कला अकादमी चलाकर कला प्रेमियों को मंच भी प्रदान कर रहे हैं। एलबम के विमोचन अवसर पर रूप लाल ठाकुर ने अपनी ओर से कलाकार नागेंद्र भारद्वाज को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

13वीं पहाड़ी एलबम है ‘दस शालुये दिला री गला’

कलाकार नागेंद्र भारद्वाज ने बताया कि ‘दस शालुये दिला री गला’ उनकी 13वीं पहाड़ी एलबम है। इसका उद्देश्य दर्शकों को लोक संस्कृति से जोड़ने के साथ मनोरंजन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उनके पहाड़ी, हिंदी और पंजाबी गीत भी यू-ट्यूब चैनल ‘सरस्वती सुर प्रोडक्शन’ पर रिलीज किए जाएंगे।

एलबम में संगीत गगन म्यूजिकल ग्रुप कटौला ने दिया है। डायरेक्टर हरी चौहान के बैनर तले तैयार एलबम के गीत के बोल लेश राम ने लिखे हैं, जबकि मॉडल आरती चौहान हैं। वीडियोग्राफी लवली स्टूडियो पधर ने की है।

गीतों पर जमकर थिरके श्रोता

विमोचन समारोह में नागेंद्र भारद्वाज ने ‘दस शालुये दिला री गला’ और ‘की सा दिला ना तेरे, की सा मना ना तेरे’ सहित अन्य गीत प्रस्तुत किए। गीतों पर श्रोता जमकर थिरके और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता ज्योति प्रकाश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप शर्मा, शम्मी कुमार भारद्वाज, ओम प्रकाश ठाकुर, बीरी सिंह भारद्वाज, सतीश कुमार भारद्वाज, शीतल भारद्वाज, शुभम, मुस्कान, चिनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

168 0
Published On : 13 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs