Breaking News

फाईनल मुकाबले में हिमाचल की नागचला वॉरिअर ने हरियाणा को रौंदा।

रोमांचक फाइनल में 25-17 के अंतर से जीता खिताब, विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी से किया सम्मानित

मंडी। नाऊ मेले के दौरान आयोजित तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिमाचल की नागचला वॉरिअर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा की टीम को रोमांचक संघर्ष के बाद 25-17 के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हिमाचल के नागचला वॉरिअर की टीम की जीत से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

आयोजक डॉ. टीसी शर्मा ने बताया कि तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल के नागचला वॉरिअर और हरियाणा की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार हिमाचल की टीम ने बाजी मारते हुए खिताब अपने नाम किया।

हिमाचल की विजेता टीम का नेतृत्व कप्तान गैरव शर्मा ने किया। उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में जीत हासिल की। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और उत्साह ने मुकाबले को यादगार बना दिया।

प्रतियोगिता में विजेता रही हिमाचल की टीम को 51 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं, उपविजेता हरियाणा की टीम को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उदय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी टीमों और सहयोगियों का आभार जताया।

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs