मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा की चढ़ाई के समीप बीती रात एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में वैन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल युवक का जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। पनारसा की चढ़ाई पर एक वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। वैन में दो लोग सवार बताए जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
मृतक की पहचान डोले राम पुत्र डीणू राम निवासी वीरधार, डाकघर नगवाईं के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल युवक की पहचान करण पुत्र डाबे राम निवासी वीरधार (नगवाईं) के रूप में हुई है। करण का जिला अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। दुर्घटना के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs