सतीश ठाकुर
मंडी। कांग्रेस की ओर से नाचन विधानसभा से संबंध रखने वाली शिवानी चौहान को मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र पाल गौतम, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय और प्रदेश वर्किंग चेयरमैन जीवन कुमार का आभार जताया है।
शिवानी चौहान ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगी। कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को जो जिम्मेदारी सौंपी है, सरकार उस पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश के साथ अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है। प्रदेश को उसके हक और जरूरत के मुताबिक सहयोग मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र की ओर से हिमाचल की लगातार अनदेखी की जा रही है।
चौहान ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास सरकार के विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं का विरोध करने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। इसलिए जनता को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत बातें और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और तथ्यों के आधार पर ही सही और गलत का फैसला करेगी।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs