नगवाईं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगवाईं के राहा पुल से एक युवती ने उफनती व्यास नदी में छलांग लगा दी। युवती को नदी में छलांग लगाते देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे चौहार घाटी की लेटरान पंचायत के पूर्व उपप्रधान राम सिंह ने बिना अपनी जान की परवाह किए युवती को बचाने के लिए उफनती व्यास नदी में छलांग लगा दी।
राम सिंह ने नदी के तेज बहाव और ठंडे पानी के बीच काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही देर में स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। युवती को सुरक्षित देखकर लोगों ने राहत की सांस ली और राम सिंह के साहस की जमकर सराहना की।
स्थानीय पंचायत के वार्ड सदस्य नेत्र सिंह ने बताया कि राम सिंह उनके घर बतौर मेहमान आए थे। इसी दौरान युवती के नदी में छलांग लगाने और लोगों की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती व्यास में कूद गए। उन्होंने कहा कि राम सिंह ने अपनी जान पर खेलकर युवती की जिंदगी बचाई है।
नेत्र सिंह ने बताया कि युवती बिल्कुल ठीक है। बाद में उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राम सिंह की बहादुरी की चर्चा रही और लोग उनके साहस को सलाम करते नजर आए।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs