Breaking News

नगवाईं में दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर घायल।

घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें, पूछताछ के लिए करीब सात लोग हिरासत में

महेश्वर शर्मा/ नगवाईं।

नगवाईं में हरियाणा से संबंधित दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।

प्रारंभिक जांच में मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए करीब सात लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

2655 0
Published On : 04 October 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs