Breaking News

06 अक्टूबर को लगेगा पावर कट, कई गांव होंगे प्रभावित

11 केवी पनारसा फीडर में मरम्मत व पेड़ों की छंटाई का कार्य, सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

नगवाईं। विद्युत उपमंडल नगवाईं के अंतर्गत 11 केवी पनारसा फीडर में आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 06 अक्टूबर को क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड द्वारा इस दौरान विद्युत लाइनों की आवश्यक मरम्मत, पेड़ों की अनावश्यक शाखाओं की कटाई-छंटाई तथा जीओ स्विच की मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

विद्युत बोर्ड के अनुसार 06 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक 11 केवी पनारसा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। इस दौरान टकोली, पनारसा, नाऊ-पनाऊ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सचाणी सहित आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

बोर्ड ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान सहयोग बनाए रखें। विभाग के अनुसार विद्युत लाइनों और उपकरणों का रखरखाव बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

499 0
Published On : 03 October 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs