Breaking News

जिला स्तरीय बाल मेला-2026 में 300 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

डाइट कुल्लू में सांस्कृतिक, खेल, बौद्धिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

कुल्लू। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कुल्लू में जिला स्तरीय बाल मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों से करीब 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल मेले में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, खेल, बौद्धिक और कलात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में उपनिदेशक उच्च शिक्षा सुरेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डाइट कुल्लू के प्रिंसिपल सतीश कुमार जसपा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बाल मेला समन्वयक डॉ. महेश शर्मा और कार्यक्रम संयोजक अजीत बोध की देखरेख में विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्राथमिक स्तर में इन विद्यार्थियों ने हासिल किए स्थान

कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में संदेश (जीसीपीएस मनाली टाउन) प्रथम, दिवेश ठाकुर (जीसीपीएस कुल्लू) द्वितीय और गौरी (जीसीपीएस कुल्लू) तृतीय रहे। स्पून रेस में सहरान (जीसीपीएस मनाली टाउन) प्रथम, कन्याकुमारी (जीसीपीएस बंजार) द्वितीय और रेहान (जीसीपीएस मंगलौर) तृतीय रहे।

कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में अनुष्का (जीसीपीएस मौहल) प्रथम, सोनाक्षी (जीसीपीएस मंगलौर) द्वितीय और पूनम (जीसीपीएस बंजार) तृतीय रहीं। फैंसी ड्रेस में ऋषिका (जीसीपीएस बंजार) प्रथम, शिवन्या (जीसीपीएस मनाली टाउन) द्वितीय और ईशानी (जीसीपीएस मंगलौर) तृतीय रहीं।

एकल नृत्य में सिरसा (जीसीपीएस बंजार) ने पहला, दीपिका (जीसीपीएस मंगलौर) ने दूसरा और जानवी (जीसीपीएस मनाली टाउन) ने तीसरा स्थान हासिल किया। एकल गायन में भानवी (जीसीपीएस मौहल) प्रथम, प्रेक्षिता (जीसीपीएस मनाली टाउन) द्वितीय और अक्षिता (जीसीपीएस मंगलौर) तृतीय रहीं।


माध्यमिक स्तर पर भी विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की क्विज प्रतियोगिता में युवराज व मधु (पीएम श्री जीएसएसएस आनी) प्रथम, यशराज व राकेश (पीएम श्री जीएसएसएस हरिपुर) द्वितीय तथा अंकिता व खेम राज (पीएम श्री जीएसएसएस सैंज) तृतीय रहे।

ड्राइंग एवं पेंटिंग में आर्यन (जीएसएसएस हरिपुर) प्रथम, प्रताप भारती (जीएसएसएस बंजार) द्वितीय और सोनम यांगज़िन (जीएसएसएस भुंतर) तृतीय रहीं। एकल नृत्य में वंशिका (जीएसएसएस बंजार) प्रथम, दिव्या (जीएसएसएस मनाली) द्वितीय और कशिश (जीएसएसएस हरिपुर) तृतीय रहीं।


एकल गायन में रुहानी (जीएसएसएस आनी) प्रथम, दीपिका (जीएसएसएस सुल्तानपुर) द्वितीय और दिले राम (जीएसएसएस मनाली) तृतीय रहे। समूह गान में जीएसएसएस सुल्तानपुर कुल्लू प्रथम, जीएसएसएस मनाली द्वितीय और जीएसएसएस शैंशर तृतीय रहा।


वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर इन स्कूलों का रहा दबदबा

कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की शतरंज प्रतियोगिता में दीपक कायथ (जीएसएसएस बंजार) प्रथम, आयुष (जीएसएसएस सैंज) द्वितीय और तक्षक (जीएसएसएस भुट्टी) तृतीय रहे।

भाषण प्रतियोगिता में मधु (जीएसएसएस आनी) प्रथम, सोनाक्षी (जीएसएसएस शैंशर) द्वितीय और उर्वशी (जीएसएसएस मनाली) तृतीय रहीं। वाद-विवाद में जीएसएसएस सुल्तानपुर कुल्लू प्रथम, जीएसएसएस भुंतर द्वितीय और जीएसएसएस सैंज तृतीय रहा।

एकल गायन में उषा (जीएसएसएस सुल्तानपुर) प्रथम, रोहित (जीएसएसएस आनी) द्वितीय और अनिकेत (जीएसएसएस भुंतर) तृतीय रहे। समूह नृत्य में जीएसएसएस भुंतर प्रथम, जीएसएसएस सुल्तानपुर द्वितीय और जीएसएसएस आनी तृतीय रहा।

नाटक/स्किट में जीएसएसएस शैंशर ने प्रथम, जीएसएसएस सुल्तानपुर ने द्वितीय और जीएसएसएस भुंतर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं साइंस प्रोजेक्ट में शुभांजली (जीएसएसएस सुल्तानपुर) प्रथम, गुपिल (जीएसएसएस निरमंड) द्वितीय और तमन्ना ठाकुर (जीएसएसएस बंजार) तृतीय रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि सुरेश कुमार और डाइट प्रिंसिपल सतीश कुमार जसपा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

अंत में बाल मेला समन्वयक डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

62 0
Published On : 23 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs