Breaking News

हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर पनारसा कॉलेज की छात्राएं

सात दिवसीय कार्यशाला में 30 छात्राओं ने सीखे बुनाई, हस्तशिल्प और पाक-कला के गुर, अंतिम दिन प्रदर्शनी में दिखाई अपनी प्रतिभा

नगवाईं, 12 अक्टूबर। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत 6 से 12 अक्टूबर तक सात दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बुनाई, चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प निर्माण और पाक-कला से संबंधित विभिन्न कौशल सीखे।

कार्यशाला के दौरान नाऊ जिला मंडी में स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली श्रीमती हीरा ने छात्राओं को चीड़ की पत्तियों से आकर्षक हस्तशिल्प एवं उपयोगी कलाकृतियाँ बनाने का प्रशिक्षण दिया। वहीं, डॉ. कविता कटोच, श्री मती बिंदु और डॉ. लीना वैद्य ने छात्राओं का मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण करते हुए उन्हें बुनाई की विभिन्न तकनीकों तथा व्यंजनों की विधियों से परिचित करवाया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यशाला के समापन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. उर्सेम लता उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की तथा उन्हें ऐसे कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया, जो भविष्य में उनके लिए उपयोगी सिद्ध हो सकते हैं। अंतिम दिन छात्राओं ने कार्यशाला के दौरान तैयार की गई हस्तनिर्मित कलाकृतियों और विभिन्न खाद्य पदार्थों का महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी ने छात्राओं की रचनात्मकता, मेहनत और सीखे गए कौशल को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

यह कार्यशाला छात्राओं को पारंपरिक हस्तकला, व्यावहारिक ज्ञान और स्वरोजगार की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।

104 0
Published On : 12 October 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs