कुल्लू : जिया में ट्रक से भिड़ी कार, राहगीर भी आया चपेट में
फोरलेन पर हुआ हादसा, राहगीर समेत चार घायल
भुंतर। फोरलेन पर जिया के पास एक सड़क हादसे में फेटावन निवासी साऊणु राम सहित चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार कुल्लू की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान साऊणु राम कुछ सामान लेकर सड़क के किनारे से गुजर रहे थे। अचानक वह कार की चपेट में आ गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में साऊणु राम के साथ कार में सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए।
हादसे के बाद घायलों को हाथीथान स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।