Breaking News

नगवाईं में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन घायल

कुल्लू से मंडी की ओर जा रही थी गाजियाबाद के पर्यटकों की कार, दो गंभीर घायलों को कुल्लू किया रेफर

मिलन राजपूत/नगवाईं।

नगवाईं पुल के समीप बुधवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के पर्यटकों को लेकर कार कुल्लू से मंडी की ओर जा रही थी। नगवाईं पुल के समीप अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें तीन घायल हुए हैं।

हादसे की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय निवासी सन्नी ने बताया कि लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की। इसी दौरान बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने मौके पर रुककर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया और घायलों को सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाने में मदद की।

सिविल अस्पताल नगवाईं में घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

511 0
Published On : 23 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs