Breaking News

झिड़ी नाके पर HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद

23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कुल्लू। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने 17 सितंबर 2026 को झीरी में नाकाबंदी के दौरान HRTC बस से 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। मामले में 23 वर्षीय युवक को आरोपी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार STF की टीम ने झीरी में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही  बस को जांच के लिए रोका गया। बस की चेकिंग के दौरान सीट नंबर 29 पर बैठे एक युवक के बैकपैक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 10 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अनुराग पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी गांव जगूनी, डाकघर दंशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है।

मामले की आगामी जांच ASI चमन लाल, STF सेंट्रल रेंज मंडी द्वारा की जा रही है। आरोपी के खिलाफ मामला पुलिस थाना औट में दर्ज किया जा रहा है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

एडिशनल एसपी STF एवं नारकोटिक्स कुल्लू शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs