मंडी। औट तहसील के अंतर्गत पाली में पेड़ से गिरने के कारण घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान आशा देवी (44) पत्नी स्व. ओम प्रकाश निवासी पाली के रूप में हुई है। महिला ने बीती रात AIIMS बिलासपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे आशा देवी पशुओं के लिए चारा निकालने पेड़ पर चढ़ी थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गईं। हादसे में उनके सीने पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नगवाईं ले गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक और वहां से AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया। बीती रात उपचार के दौरान AIIMS बिलासपुर में आशा देवी की मौत हो गई।
ग्राम पंचायत पाली के उपप्रधान महेश्वर सिंह (महेश) ने हादसे की पुष्टि की है। महिला की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs