अजय टंडन/नगवाईं।
गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर में अब तक करीब 20 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर करवाए जा चुके हैं। अभियान के तहत 51 करोड़ हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह जानकारी पराशर ऋषि स्वच्छता सेना के प्रमुख प्रेम सिंह धूमल ने दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भी गौ सम्मान आह्वान अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है और विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अभियान से जोड़ने के लिए हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से गौ माता संरक्षण और गौ सेवा से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेम सिंह धूमल ने बताया कि अभियान की प्रमुख मांगों में संपूर्ण भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना, गौमाता को श्राष्ट्र माताश् अथवा श्राष्ट्र आराध्यश् का राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करना तथा गौ सेवा के लिए केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय का गठन करना शामिल है। इसके साथ ही गौ संरक्षण के लिए एक समान केंद्रीय कानून लागू करने की मांग भी अभियान के माध्यम से उठाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देशभर के लोगों को गौ संरक्षण और गौ सेवा के प्रति जागरूक करना तथा इन मांगों के समर्थन में व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। हिमाचल में भी अभियान को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न स्तरों पर गतिविधियां की जा रही हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs