Breaking News

शांगढ़ शायरी मेले में गूंजा संस्कृति का रंग, खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ भव्य समापन

ओमप्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर किया सम्मानित

बाल कृष्ण शर्मा/सैंज। सैंज घाटी के शांगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय शायरी मेले का रविवार को विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में बंजार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के परिचायक हैं। अपनी संस्कृति और लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों का होना जरूरी है। उन्होंने शायरी मेले में पहुंचे लोगों और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

शायरी मेले के दौरान वॉलीबॉल और कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें पधर, सैंज, बंजार सहित विभिन्न घाटियों की टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पधर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि कहना की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह में पूर्व प्रधान मोती राम ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण ठाकुर, इंद्रदेव, बलबीर राणा, पुने राम, कर्ण सिंह, नीरज कुमार, महेश पाल, गुमत राम, ऐले राम, देशराज, दलीप सहित मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं सदस्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल की सदस्याएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

53 0
Published On : 21 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs