गुलाब महंत/थलौट। मंडी-कुल्लू हाइवे पर औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली मूल का एक पुहाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ मौजूद चार भेड़ें भी वाहन की चपेट में आ गईं, जिनमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भेड़ घायल बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पुहाल को तत्काल सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया। इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे AIIMS बिलासपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान रविन बटाला पुत्र चन्द्र बहादुर बटाला, निवासी गांव एवं डाकघर विजयेश्वरी, तहसील एवं जिला रुकुम, अंचल रावती, नेपाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs