कुल्लू। ब्रह्म ऋषि मिशन स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।
कार्यक्रम में गुरु प्रिया, विष्णु प्रिया और डॉ. अमृता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत आगाज किया।
इस अवसर पर स्कूल की मैनेजर स्वयं प्रभा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार श्रृंखला पेश की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा वातावरण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर सहित स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs