Breaking News

जोरदार टक्कर में बाइक के उड़े परखच्चे, कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त

हादसे में तीन लोग घायल


सतीश ठाकुर

मंडी।

सरकाघाट उपमंडल की खुडला पंचायत के खुडला में मंगलवार शाम कार, बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी काफी नुकसान पहुंचा है।


जानकारी के अनुसार एक कार जाहू से बलद्वाड़ा की ओर जा रही थी, जबकि बाइक और स्कूटी जाहू की तरफ जा रहे थे। खुडला के पास अचानक तीनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गई। बाइक पर सवार दो लोग सड़क पर दूर जा गिरे और घायल हो गए। वहीं, स्कूटी सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ।


हादसे में कार का टायर और अगला शीशा भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल तीनों लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।


 पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

201 0
Published On : 29 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs