मंडी। जिला मंडी की बलद्वाड़ा तहसील के हटली क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। नगरोटा गांव में तेंदुए द्वारा कुत्ते का शिकार किए जाने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में तेंदुआ गांव की गलियों में घूमता नजर आ रहा है और कुछ ही देर बाद घर के आंगन में पहुंचकर कुत्ते को उठाकर ले जाता दिखाई दे रहा है।
तेंदुए की लगातार मौजूदगी से स्थानीय लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के गांव के आसपास घूमने से सुबह और शाम के समय अकेले घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक चिंतित हैं और उन्हें अकेले स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
स्थानीय निवासी पंडित सतीश शर्मा, समीर शर्मा, शशी गुप्ता और लक्की आदि ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही से लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs