कुल्लू, 8 अक्टूबर। जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (GBPNIHE), हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र मोहल द्वारा वन्यजीव सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर अरुणोदय पब्लिक स्कूल, मोहल, कुल्लू में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की थीम “Connecting Habitats, Thriving Wildlife” रखी गई थी।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के पंजीकरण से हुई, जिसमें GBPNIHE-HPRC के शोधार्थियों ने सहयोग किया।
GBPNIHE-HPRC के प्रमुख एवं वैज्ञानिक-एफ एर. राकेश कुमार सिंह ने संस्थान की गतिविधियों तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने वन्यजीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवासों को सुरक्षित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रश्नोत्तरी का संचालन डॉ. मनीष त्रिपाठी ने किया, जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता का संचालन डॉ. किशोर कोठारी ने किया। प्रतियोगिताओं के आयोजन में शोधार्थियों ने भी सक्रिय सहयोग दिया।
इसके अलावा पर्यावरण के लिए जीवनशैली (LiFE) से संबंधित गतिविधि भी आयोजित की गई। इसका संचालन डॉ. किशोर कुमार ने किया। गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण GBPNIHE-HPRC के प्रमुख एर. राकेश कुमार सिंह एवं अरुणोदय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन श्रीमती निधी सूरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। श्रीमती लीना ठाकुर ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एर. राकेश कुमार सिंह (समन्वयक एवं संयोजक), डॉ. मनीष त्रिपाठी (सह-संयोजक एवं आयोजन सचिव), डॉ. वसुधा अग्निहोत्री, डॉ. सरला शाशनी, डॉ. केसर चंद एवं डॉ. किशोर कुमार (सह-संयोजक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं शोधार्थी नीरज कुमारी, प्रांशु ठाकुर, दामिनी, साक्षी राणा एवं चुन्नीलाल ठाकुर ने भी आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs