Breaking News

लारजी जलाशय में सिल्ट हटाने के लिए खुलेंगे बैराज के गेट

24 घंटे तक ब्यास नदी में छोड़ा जाएगा 2000 क्यूमेक्स तक पानी, नदी किनारे न जाने की अपील

गुलाब महंत/थलौट। 

लारजी जलाशय में मानसून के बाद जमा हुई गाद (सिल्ट) और कचरे को हटाने के लिए 20 सितंबर की सुबह छह बजे से सिल्ट फ्लशिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। यह कार्य 21 सितंबर की सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान लारजी बैराज के सभी गेट खोले जाएंगे और जलाशय से करीब 2000 क्यूमेक्स तक पानी छोड़ा जाएगा।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड थलौट के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अजय ठाकुर ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिल्ट और जमा कचरे को हटाने के लिए जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान सुरक्षा की सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।

परियोजना प्रबंधन ने ब्यास नदी किनारे रहने वाले लोगों, पर्यटकों और आम जनता से इस अवधि में नदी के आसपास न जाने की अपील की है। स्थानीय लोगों को भी नदी से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और परियोजना प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को भी इस दौरान ब्यास नदी के नजदीक न ले जाएं। पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है, ऐसे में लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।

69 0
Published On : 19 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs