Breaking News

पार्बती-III पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा 2026 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित

कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर, प्रतियोगिताओं के विजेता हुए सम्मानित

कुल्लू। पार्बती-III पावर स्टेशन में हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन 30 सितंबर, 2026 को किया गया। समारोह में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी), पार्बती-III पावर स्टेशन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग प्रशासनिक कार्यों को सरल, सहज और प्रभावी बनाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि राजभाषा का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होगा, जब हिंदी को केवल प्रतियोगिताओं और विशेष अवसरों तक सीमित न रखते हुए दैनिक कार्यालयीन कार्यों का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।

हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल।” उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति इस भावना को कार्यालयीन कार्यों में निरंतर हिंदी के प्रयोग के माध्यम से और अधिक सशक्त किया जा सकता है।

हिंदी पखवाड़ा 2026 के दौरान पार्बती-III पावर स्टेशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी प्रश्नमंच, राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता, हिंदी नोटिंग एवं ड्राफ्टिंग प्रतियोगिता, हिंदी टाइपिंग प्रतियोगिता, हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता तथा हिंदी हस्ताक्षर प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी के प्रति अपनी रुचि, ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में योगदान देने वाले निर्णायक मंडल के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में  प्रवीण कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) तथा रंजीत कुमार, महाप्रबंधक (यांत्रिक) सहित पावर स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जी. टी. एस. राजू, समूह वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.) ने हिंदी पखवाड़ा 2026 को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं आयोजन से जुड़े कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन  रमाकांत, राजभाषा अधिकारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर पार्बती-III पावर स्टेशन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। उपस्थित सभी कार्मिकों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

83 0
Published On : 01 October 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs