Breaking News

लारजी डैम में मिला 50-55 वर्षीय व्यक्ति का शव, नहीं हो पाई पहचान

औट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जोनल अस्पताल मंडी के शवगृह में रखा

ठाकुर दास भारती/नगवाईं।

जिला मंडी के औट थाना क्षेत्र के अंतर्गत लारजी डैम में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में लिया और पहचान तथा पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी के शवगृह में रखा है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 5 इंच बताई गई है। मृतक ने शर्ट और पैंट पहन रखी थी तथा सिर पर हरी पहाड़ी टोपी थी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। औट पुलिस ने मृतक की  लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति लापता है या मृतक की पहचान से संबंधित कोई जानकारी उपलब्ध है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि मृतक के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस थाना औट, मंडी से संपर्क करें। संपर्क नंबर : 01905-228028

994 0
Published On : 24 September 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs