के के ठाकुर/औट।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैयार हो रही फसलें इन दिनों किसानों को बेहतर दाम दिला रही हैं। भुंतर सब्जी मंडी में अनार और जापानी फल के अच्छे भाव मिल रहे हैं, वहीं टकोली सब्जी मंडी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से पहुंच रहे हरे मटर के दाम भी किसानों के लिए राहत देने वाले हैं।
भुंतर सब्जी मंडी के आढ़ती दिवान ठाकुर (नारायण फ्रूट कंपनी) ने बताया कि मंगलवार को मंडी में सिंधुरी अनार 140 से 180 रुपये प्रति किलो तक बिका। वहीं कांधारी अनार को 60 से 105 रुपये प्रति किलो तक भाव मिला। इसके अलावा जापानी फल 80 से 120 रुपये प्रति किलो के भाव में बिका।
इसी तरह टकोली सब्जी मंडी के आढ़ती तुलसी राम शर्मा, प्रदीप शर्मा और पंकज शर्मा ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों से मंडी में पहुंच रहे हरे मटर को 100 से 180 रुपये प्रति किलो तक के अच्छे दाम मिल रहे हैं। बेहतर भाव मिलने से मटर उत्पादकों में भी संतोष है।
मटर उत्पादक रांगचा निवासी बलबीर तथा फगवाणा निवासी डिम्पल और लुदर चंद ने बताया कि इस बार उन्हें हरे मटर के अच्छे दाम मिल रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि बाजार में इसी तरह भाव बने रहे तो फसल से उन्हें बेहतर आमदनी की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के नासिक और गुजरात में अनार की कम फसल का असर बाजार पर पड़ा है, जिसके चलते हिमाचल के अनार को अपेक्षाकृत बेहतर भाव मिल रहे हैं। हालांकि मंडियों में फलों और सब्जियों के दाम गुणवत्ता, आवक और बाजार की मांग के अनुसार प्रतिदिन बदलते रहते हैं।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs