कुलदीप शर्मा/पधर। नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट पर भटेहड़-कुन्नू के पास बुधवार सुबह एक ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। हादसा सुबह करीब पौने सात बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार मंडी से पधर की ओर जा रही थी। भटेहड़ गांव के पास नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य के चलते सड़क किनारे कंपनी का रोड रोलर खड़ा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर रोलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की दिशा बदलकर मंडी की ओर हो गई और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घायलों की पहचान रीता देवी पत्नी जगदीश चंद, तनवी, मुस्कान, जहानवी, शिवानी सभी पुत्रियां जगदीश चंद निवासी गांव ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड, तहसील पधर जिला मंडी और मांगणू राम पुत्र टेक चंद निवासी गांव बड़ीबजगाण तहसील और थाना पधर के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों को गंभीर चोटों के चलते जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs