कुल्लू। बॉलीवुड अभिनेता जिमी शेरगिल और अभिनेत्री भाग्यश्री पानुचे हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में अपनी आगामी हिंदी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुँचे हैं। दोनों कलाकारों ने बरागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा के निदेशक, अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता एवं अपने मित्र नकुल खुल्लर से मुलाकात की। इस दौरान बरागढ़ रिज़ॉर्ट एंड स्पा की टीम ने दोनों कलाकारों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
फिल्म कोऑर्डिनेटर राहुल चौहान ने बताया कि दोनों कलाकार हिंदी फिल्म 'महावीर' की शूटिंग के सिलसिले में कुल्लू-मनाली पहुँचे हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्रनील कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग आगामी कुछ दिनों तक हिमाचल के विभिन्न खूबसूरत स्थलों पर होगी।
उन्होंने बताया कि फिल्म के दृश्य रामगढ़, सिस्सू, केलांग और नग्गर सहित क्षेत्र के अन्य मनोरम स्थानों पर फिल्माए जाएंगे। फिल्म की शूटिंग के लिए इन पर्यटन स्थलों का चयन एक बार फिर कुल्लू-मनाली की प्राकृतिक सुंदरता और फिल्म निर्माताओं के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।
गौरतलब है कि कुल्लू-मनाली की वादियां लंबे समय से फिल्म निर्माताओं और बॉलीवुड कलाकारों की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन रही हैं। ऐसे में फिल्म 'महावीर' की शूटिंग से क्षेत्र को एक बार फिर फिल्मी दुनिया में पहचान मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs