Breaking News

कुल्लू : आसमान में दिखी रहस्यमयी नीली रोशनी, कैमरे में कैद हुई अनोखी घटना

कुछ देर तक एक ही स्थान पर चमकती रही रोशनी, फिर अचानक तेजी से हुई ओझल ; बजौरा के नितेश ठाकुर और परिवार के सदस्यों ने देखा नजारा

बजौरा। रात के अंधेरे आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी नीली रोशनी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस अनोखी रोशनी को बजौरा के स्थानीय निवासी नितेश ठाकुर, नीतिका ठाकुर, अद्विक और ममता ठाकुर ने देखा और अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह घटना रविवार देर रात की है।

वीडियो में काले आसमान के बीच नीले रंग का एक चमकता हुआ प्रकाश बिंदु दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह रोशनी काफी देर तक आसमान में मौजूद रही। कुछ समय तक एक ही स्थान पर स्थिर नजर आने के बाद यह करीब दो से चार मिनट तक चमकती रही और फिर अचानक तेजी से अपनी जगह बदलते हुए ओझल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह रोशनी केवल मोबाइल कैमरे में ही नहीं, बल्कि नंगी आंखों से भी स्पष्ट दिखाई दी। इसकी ऊंचाई काफी अधिक प्रतीत हो रही थी। घटना के बाद से ही यह जिज्ञासा बनी हुई है कि आखिर आसमान में दिखाई देने वाली यह नीली चमक क्या थी?

वैज्ञानिक दृष्टि से ऐसी रोशनी के पीछे विमान की लाइट, उपग्रह या अन्य खगोलीय अथवा वायुमंडलीय कारण हो सकते हैं। हालांकि, केवल वीडियो के आधार पर इसकी वास्तविक पहचान करना संभव नहीं है। फिलहाल बजौरा के आसमान में दिखाई दी इस अनोखी नीली रोशनी का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

173 0
Published On : 08 November 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs