Breaking News

औट बाजार में बेकाबू जीप ने पांच गाड़ियों को मारी टक्कर, राहगीर गंभीर घायल

सोमवार देर रात कुल्लू से मंडी की ओर जा रही जीप हुई अनियंत्रित, दो अन्य लोगों को भी आई मामूली चोटें

के.के. ठाकुर/औट। 

औट बाजार में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कुल्लू से मंडी की ओर जा रही जीप ने सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों को एक के बाद एक जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सड़क से गुजर रहा एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद करते हुए गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सड़क किनारे खड़ी पांच गाड़ियों से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

233 0
Published On : 10 November 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs