सतीश ठाकुर मंडी। मेहनत, धैर्य और परिवार के सहयोग से सफलता की राह आसान हो जाती है। इस बात को सनौर निवासी शशिकांत भारती पुत्र अमर चंद ने अपनी मेहनत से साबित किया है। लंबे संघर्ष और शिक्षण क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाने के बाद शशिकांत भारती को सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय में जेबीटी शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने हमीरपुर जिला के कांगू स्कूल में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
शशिकांत भारती ने वर्ष 2013 से 2015 के दौरान मंडी में जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2016 में डीपीएस धर्मपुर से जेबीटी शिक्षक के रूप में अपने शिक्षण करिअर की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने एलआईसी में बीमा सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। वर्ष 2021 से 2025 तक हमीरपुर के निजी कोचिंग संस्थान में अध्यापन किया। वहीं, वर्ष 2025-26 में हमीरपुर में कोचिंग संस्थान में शाखा प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाली। विभिन्न संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने अपने अनुभव और कार्यकुशलता को निखारा।
शशिकांत भारती ने अपनी सफलता का श्रेय माता सोमा देवी, पिता अमर भारती, पत्नी सीमा व भाई-भाभी को दिया है। उन्होंने कहा कि जीवन के संघर्षपूर्ण दौर में उनकी पत्नी व परिवार ने हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया और कभी उनका हौसला टूटने नहीं दिया। शशिकांत भारती ने कहा कि उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs