के.के. ठाकुर / औट। औट क्षेत्र में एक दुखद हादसे में चुनी लाल की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। उनका शव वीरवार सुबह ग्राम पंचायत काऊ के बकाहड़ी नाले के समीप मिला। इस घटना के बाद परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनी लाल ठाकुर बीते कल ग्राम पंचायत काऊ के रगड़ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद जब वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता सताने लगी और उनकी तलाश शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह उनका शव ग्राम पंचायत काऊ के बकाहड़ी नाले के समीप मृत अवस्था में मिला। आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय रास्ते में उनका पैर फिसल गया होगा, जिससे वह संतुलन खोकर पहाड़ी से नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि चुनी लाल पूर्व में पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र के लोगों में गहरा दुख है। उनकी मौत से परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में शोक का माहौल है।
If you need any old news please select this date then find.
If you need important news in your email please subscribe for newsletter.
©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs