Breaking News

गरीब लाेगाें काे अब एक कागज बनवाना भी कठिन, पहले के मुकाबले देने पड़ रहे दस गुणा पैसे: डाॅ. सीमा

साधारण शपथ पत्र भी बनवाना चाहे तो पहले के मुकाबले देने पड़ रहे 10 गुना ज्यादा पैसे

मंडी। हिमाचल में कांग्रेस सरकार के राज मेंं प्रदेश के हालत इस कद्र खराब हाे रहे हैं िक अब एक गरीब व्यक्ति काे काेई कागज बनवाना भी कठिन हाे गया है। एक किसान, एक बेरोजगार युवा, एक बुजुर्ग पेंशनर अगर एक साधारण शपथ पत्र भी बनवाना चाहे तो उसे पहले के मुकाबले 10 गुना ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं। यह बात  प्रदेश भाजपा की प्रवक्ता डाॅ सीमा ठाकुर ने एक बयान में कही। उन्हाेंने कहा िक 2022 में भाजपा सरकार के समय शपथ पत्र 10 रुपए का था, आज 100 रुपए का हो गया। सिंगल पर्पज मुख्तारनामा 100 रुपए से 3000 रुपए हो गया। क्या यही कांग्रेस की आर्थिक आत्मनिर्भरता है? क्या यही सुख की सरकार है, क्या यही सत्ता परिवर्तन हाे रहा है। उन्हाेंने कहा िक सरकार बताए कि इस अधिक बढ़ोतरी क्याें की गई, क्या जनता से इसके लिए राय ली, क्या किसानों, बागवानों, छात्रों और बुजुर्गों पर पड़ने वाले बोझ का आकलन किया गया। इससे ताे यही प्रतीत हाे रहा है िक यह सरकार प्रदेश की गरीब जनता काे हर तरह से बाेझ तले डाल रही है। उन्हाेंने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड का िजक्र िकया अाैर कहा िक अाज भी वहां पर शपथ पत्र 10 रुपए में बनता है, तो हिमाचल का गरीब आदमी 100 रुपए क्यों दे। प्रॉपर्टी खरीदने वाले छोटे खरीदार को तो एग्रीमेंट के समय ही 41 हजार रुपए का बोझ उठाना पड़ रहा है। यह पैसा कहां से लाएगा एक मध्यम वर्गीय परिवार कैसे वहन करेगा। उन्हाेंने कहा िक स्टांप ड्यूटी की इस मनमानी बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। जरूरी दस्तावेजों के दाम 2022 के स्तर पर लाए जाएं। किसानों, बागवानों, वरिष्ठ नागरिकों और गरीब परिवारों को विशेष छूट दी जाए।

Published On : 28 November 2026

Related News

0 Comments

Any Data Not Found

LEAVE A COMMENT

About Us

Snower Samachar is your trusted source for comprehensive and up-to-date local news from the beautiful state of Himachal Pradesh.

Contact Us

Kullu, HP India

9817184487

snowersamachar@gmail.com

Follow Us

©2026 Snower Samachar. All Rights Reserved. Developed by Artisans Labs